एमबी डीएवी स्‍कूल में डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड
Spread the love

झारखंड। लोहरदगा स्थित एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य जीपी झा ने बताया कि दुर्गा पूजा हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। मां दुर्गा शक्ति की देवी कहलाती हैं। भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की पूजा पूरे नौ दिनों तक की थी। तभी से नवरात्रि का शुभारंभ माना जाता है। नवरात्रि के पूरे 9 दिन भारतवासी बड़े उत्साह से डांडिया नृत्य के साथ उत्सव मनाते हैं।

दुर्गा पूजा के महत्व तथा अपनी संस्कृति से बच्चों को अवगत कराने के उद्देश्य से कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के मध्य डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन कराया गया। इसमें प्रथम स्थान आदित्य आर्या और रेचल बंका, द्वितीय स्थान अग्निशिखा व जागृति मित्तल एवं तृतीय स्थान सुनैना कुमारी, परी गुप्ता व रिशिका सिंह ने अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में श्रवण पाठक और आरती कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन सीसीए प्रभारी शिक्षक शितेश पाठक द्वारा किया गया।