रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू, बैचलर्स पार्टी की लिस्ट आई सामने

देश मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों अब इसी महीने अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी के पहले रणबीर बैचलर्स पार्टी भी प्लान कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर की बैचलर पार्टी में शामिल होने वाले गेस्ट लिस्ट सामने आ गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर अपनी बैचलर पार्टी को अपने घर पर ही होस्ट करने का प्लान कर रहे हैं। उनकी इस पार्टी में इंडस्ट्री से उनके बेहद करीबी दोस्त और बचपन के दोस्त शामिल होंगे। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी का नाम शामिल है। यह तीनों रणबीर के बेहद करीब हैं।

RK हाउस में होगी शादी

आलिया और रणबीर की शादी मुंबई में क्लोज फ्रैंड्स और फैमिली के बीच होगी। रणबीर ने खुद शादी का वैन्यू अपने पूर्वजों का घर आर के (RK) हाउस फाइनल किया है। उनके पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 20 जनवरी 1980 को आर के (RK) हाउस में हुई थी।

इसलिए, रणबीर भी चेंबूर स्थित घर में आलिया से शादी करना चाहते हैं। इस शादी में 450 गेस्ट शामिल होंगे, जिसके लिए ‘शादी स्क्वाड वेडिंग प्लानर्स’ को अपॉइंट किया गया है। हालांकि शादी की डेट अभी तक सामने नहीं आई है।