पंजाब : केजरीवाल ने अपने बैचमेट अफसर को बनाया भगवंत मान का प्रमुख सचिव

देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी गौरव यादव को बना दिया गया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और गौरव यादव ने एक साथ 1992 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की थी। गौरव ने IPS की परीक्षा पास की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल इंडियन रेवेन्यू सर्विस के लिए चुने गए थे।

गौरव यादव को मान का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाए जाने को पंजाब सरकार में आप हाईकमान का दखल माना जा रहा है। गौरव पंजाब पुलिस के एडीजीपी के तौर पर भी काम करते रहेंगे। उनके पास पहले से ही यह जिम्मेदारी थी। यह दूसरा मौका है, जब पंजाब में किसी पुलिस अधिकारी को इस तरह की नियुक्ति दी गई है।

इससे पहले 2017 में एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया था।