झारखंड में सियासी पारा गर्म, प्रदेश कांग्रेस के कई नेता दिल्ली तलब

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में गठबंधन सरकार के बीच मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं। इससे सियासी पारा चढ़ गया है। इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष समेत झारखंड कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली तलब किया है।

झारखंड में गठबंधन सहयोगियों में तनातनी के बीच कांग्रेस ने दिल्ली में झारखंड से जुड़े कुल 25 कांग्रेस नेताओं को बैठक में बुलाया है। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस बैठक में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष, झारखंड सरकार के चार कांग्रेस मंत्री, सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कुछ विंग के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

बैठक के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ जारी तनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हो सकती है। कांग्रेस नेता जेएमएम के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पार्टी को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री की ओर से कांग्रेस विधायक की उपेक्षा किए जाने पर कांग्रेस झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि किसी को भी इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि वे अकेले सरकार चला सकते हैं।