indian-railway

अब इस समय तक बागडिही स्टेशन पर पर रूकेगी हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस

झारखंड
Spread the love

रांची। हटिया-पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस के बागडिही स्टेशन पर प्रयोगिक ठहराव की अवधि में विस्तार किया गया है। यह जानकारी रेलवे ने दी। इससे यात्रियों को लाभ होगा।  

ट्रेन संख्या 18451/18452 हटिया-पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल पर बागडिही स्टेशन में प्रयोगिक ठहराव अवधि में विस्तार किया गया है। अब इन ट्रेनों का 1 अक्‍टूबर, 2022 तक बागडिही स्टेशन पर ठहटाव होगा।

ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस का बागडिही स्टेशन पर आगमन 20:29 बजे और प्रस्थान 20:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस का बागडिही स्टेशन पर आगमन 05:46 बजे और प्रस्थान 05:47 बजे होगा।