अनिल कपूर-हर्षवर्धन कपूर के ‘थार’ के रिलीज की उल्‍टी गिनती शुरू

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। हर्षवर्धन कपूर के प्रोड्यूसर डेब्यू ‘थार’ के बारे में बहुत कुछ कहा जा चुका है। नेटफ्लिक्स के इस शो से लोगों की उम्मीदें जुड़ी है। सुपरस्टार अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर को एक्शन में पकड़ने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसका ट्रेलर पहले ही लॉन्च हो चुका है।

ट्रेलर लॉन्च के वक्‍त हर्षवर्धन कपूर ने कहा था, ‘मुझे आश्चर्य है कि थार के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों में इतनी उत्सुकता पैदा कर दी है। हम सभी ने इस फिल्म को एक निश्चित तरीके से दिखाने के लिए बहुत प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म को उतना ही प्यार मिलेगा जितना हमने दिया है।‘

थार के जरिये हर्षवर्धन कपूर का एक निर्माता के रूप में उद्योग में पहला कदम है। राज सिंह चौधरी के निर्देशन में भी पहली फिल्म है। फिल्म में फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक भी हैं।

फिल्म राजस्थान के एक दूरदराज के गांव में एक एंटीक डीलर सिद्धार्थ की यात्रा के बारे में  है, जो हाल ही में हिंसक हत्याओं की एक सीरीज का गवाह रहा है। स्थानीय पुलिस सुरेखा सिंह इन हत्याओं की जांच करती है। फिल्‍म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी।