सरकारी ही नहीं, प्राइवेट स्‍कूलों की भी बदली टाइमिंग, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड के सरकारी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट सहित सभी स्‍कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इस बाबत देवघर और हजारीबाग के उपायुक्‍तों ने आदेश जारी किया है।

लगातर बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर पूर्वाहन 6 से 10.30 बजे कर दिया गया है।

उपायुक्त द्वारा ने बताया कि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी कम होने की संभावना नहीं है। इसे संज्ञान में लेते हुए यह बदलाव किया गया है।

हजारीबाग की उपायुक्‍त नैंसी सहाय ने जारी आदेश में कहा है कि अत्‍यधिक गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के स्‍वास्‍थ्‍य हित के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी, निजी एवं अन्‍य विद्यालय में कक्षा सुबह 6 बजे से 10.30 बजे तक निर्धारित की जाती है।

यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से प्रभावी होगा। डीसी ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं पदाधिकारी को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।