Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather News : अगले 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, ये मिले संकेत

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) में अगले 48 घंटे में बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव आने के संकेत मिले हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 फरवरी को दी।

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस खूंटी केवीके में दर्ज किया गया।

केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें अगले तीन दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 5 से 10 फरवरी तक आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य के प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में तापमान में 0.0 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 2.5 और डालटेनगंज में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इन शहरों का न्‍यूनतम तापमान 10.9, 10.6 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।