जालीदार टोपी, हाथ में मांस…अयोध्या में तनाव की साजिश रचने वाला महेश मिश्रा गिरफ्तार, जहांगीरपुरी का बदला लेना चाहता था

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। यूपी के अयोध्या में माहौल बिगाड़ने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस साजिश को रचने वाला आरोपी महेश मिश्रा है जो कि हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले से 4 केस चल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक जालीदार टोपी पहने महेश मिश्रा और अन्य आरोपियों ने ही धार्मिक स्थलों के बाहर मांस के टुकड़े फेंके थे। आरोपियों ने माहौल बिगाड़ने के लिए इन धार्मिक स्थलों के बाहर विवादित पर्चे भी फेंके थे। पुलिस के मुताबिक ये सभी हिंदू योद्धा संगठन नाम कथित संगठन से जुड़े हुए हैं।

गिरफ्तार लोगों में महेश मिश्रा (मास्टरमाइंड), प्रत्यूष कुमार, नितिन कुमार, दीपक गौड़, ब्रजेश पांडे, शत्रुघ्न व विमल पांडेय शामिल हैं। इन पर मस्जिदों के बाहर मांस फेंकने और आपत्तिजनक पर्चे फेंकने का आरोप है।

इन सभी के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा का बदला लेने के लिए ऐसा किए थे। अब इन पर एनएसए लगेगा।