रांची। झारखंड में शुक्रवार से मौसम बदल गया। कई जगहों आसमान में बादल छाये रहे। कुछ जिलों में गर्जन के साथ बारिश भी हुई। मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में दो तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। शनिवार को राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल बन सकते हैं। तीन दिन आंधी चलने और वज्रपात की आशंका भी है।
यहां चलेगी लू
30 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।
1 मई को गढ़वा, पलामू जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।
इन जिलों में बारिश
1 से 4 मई राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसका असर गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद जिले में पड़ने की संभावना है।
यहां आंधी व वज्रपात
1 से 3 मई को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबंज में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चल सकती है। यहां कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी।