रांची। झारखंड में नए साल के पहले दिन 1000 से अधिक कोरोना के नये मरीज मिले हैं। शनिवार को राज्य के 20 जिलों में नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग सावधान और सतर्क रहें। कोविड के नियमों का पालन करें। मास्क लगाएं।
राजधानी में 495 केस
झारखंड की राजधानी रांची में 495 नये मामले मिले। रिपोर्ट के अनुसार बोकारो में 43, देवघर में 20, धनबाद में 113, कोडरमा में 47, पूर्वी सिंहभूम में 123, हजारीबाग में 43 नये मामले मिले हैं।
राज्य में 1007 मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 1007 नये मामले मिले हैं। शुक्रवार को 753 मामले मिले थे। इसी तरह गुरुवार को झारखंड में 482 नये मामले मिले थे।
ऐसे बढ़े मामले
01 जनवरी : 1007
31 दिसंबर : 753
30 दिसंबर : 482
29 दिसंबर : 344
28 दिसंबर : 155
27 दिसंबर : 138
26 दिसंबर : 60
25 दिसंबर : 58
24 दिसंबर : 55
23 दिसंबर : 44
22 दिसंबर : 51
21 दिसंबर : 26
जिलावार आंकड़े
