झारखंड स्टेट स्क्वैश क्लोज्ड चैंपियनशिप का समापन, ये बनें विजेता

खेल
Spread the love

रांची। झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ। रांची क्लब के स्क्वैश कोर्ट में आयोजित फाइनल में बॉयज अंडर 11 ग्रुप के देवांश अग्रवाल ने वेदांत अग्रवाल को, बॉयज अंडर 13 ग्रुप के रेवांत पटेल ने निलाय्मानी सिंह को, गर्ल्स अंडर 13 ग्रुप के आद्या बुधिया ने ब्रिया शर्मा को, बॉयज अंडर 15 ग्रुप के विराज गुप्ता ने जय आर्या को, वीमेन ग्रुप के श्वेता बुधिया ने कृषा जालान को एवं मेन्स ग्रुप के किशन जयपाल सिंह ने शिवेश कनोई को हराकर प्रतियोगिता के अपने-अपने ग्रुप के चैम्पियन बनें।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ राम कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस गेम को झारखंड में आगे बढ़ाने की जरूरत है। इससे बच्चे फिट रहते है। दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी स्क्वैश खेल को बढ़ावा देंगे।

इस अवसर पर संघ के महासचिव बीके मिश्रा, संयुक्त सचिव वरुण कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी, रांची क्लब के सचिव मनीष जालान एवं ओनर क्रास कोर्ट श्वेता बुधिया तथा एसएफआरआई चैंपियनशिप एडमिनिस्ट्रेटर पुनीत पारीक, सह कोच उदय चन्द्र राय, सुभाष गांगुली, निलेश पाल, आर्यन राज, सुखदेव सिंह, विजय ओराव, अरमान खान सहित चैंपियनशिप के मुख्य सहायक विश्वजीत कुमार एवं विपुल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

समापन समारोह में झारखंड इमेजिन प्लेयर ऑफ द ईयर से आद्यया बुधिया एवं देवांश अग्रवाल को सम्मानित किया गया l इस चैंपिनशिप में राज्यस्तरीय झारखंड ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप कराने की घोषणा की गयी। कार्यक्रम में रांची जिला स्क्वैश एसोसिएशन के गठन का प्रभार उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल को सौपा गया।