मंडप में दूल्हे का हाथ देखकर चीख पड़ी दुल्हन, शादी से किया इनकार, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी की सभी रस्में हो जाने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। यह सुनकर दोनों पक्ष के लोग सकते में पड़ गए। किसी को उस वक्त समझ नहीं आया कि अचानक दुल्हन ने ऐसा फैसला क्यों लिया।

खबर के मुताबिक, आगरा के जैतपुर कस्बे के शादी का आयोजन था। बारातियों का जोरदार स्वागत किया।इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा और दुल्हन सात फेरे लेने के लिए मंडप के नीचे पहुंचे। जिसके बाद दुल्हन की मांग भराई रस्म शुरू हुई। इस दौरान दूल्हा जैसे ही दुल्हन मांग भरने के लिए बढ़ा तो दुल्हन की चीख निकल पड़ी। दुल्हन दूल्हे के हाथ को देखकर भड़क गई और उसने शादी करने से मना कर दिया। यह मामला थाने से लेकर पंचायत तक पहुंचा लेकिन कुछ बात नहीं बन पाई। जिसके बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा। 

विदाई से पहले दुल्हन की मांग भराई की रस्म हो रही थी। तब दुल्हन ने दूल्हे की एक हाथ की कटी हुई तर्जनी उंगली देखी और शादी से मना कर दिया। तब वर पक्ष ने सफाई दी कि बिजली के करंट से दूल्हे की उंगली कट गई थी। लेकिन दोनों पक्ष के समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। दोनों पक्ष की सुलह करवाने की कोशिश की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

दुल्हन ने किसी की नहीं मानी। इस बारे में जैतपुर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए पंचायत हुई, लेकिन दूल्हे की उंगली कटी होने की वजह से बात नहीं बनी और बारात वापस लौट गई।