jharkhand

Jharkhand : राज्‍य सेवा के कई अफसरों का तबादला, जानें कौन कहां गया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस क्रम में कई अपर समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इसका आदेश 3 अप्रैल को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी कर दिया।

ये है पूरी सूची

विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी, सुवर्णरेखा परियोजना, आदित्यपुर जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित नन्दकिशोर गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए अपर समाहर्ता, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अपर समाहर्ता, दुमका के पद पर पदस्थापित श्याम नारायण राम को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पलामू) के पद पर पदस्थापित श्रीमती स्मिता टोप्पो को स्थानांतरित करते हुए अपर समाहर्ता, गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

उप निदेशक (खेलकूद, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) के पद पर पदस्थापित विनय कुमार मिश्र को स्थानांतरित करते हुए अपर समाहर्ता, साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।

भूमि सुधार उप समाहर्ता, चाईबासा पश्चिम सिंहभूम के पद पर पदस्थापित हरिवंश पंडित की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से वापस लेते हुए इन्हें अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सहायक नगर आयुक्त, हजारीबाग नगर निगम के पद पर पदस्थापित राहुल जी आनन्द जी को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कार्यपालक दंडाधिकारी, गुमला सदर के पद पर पदस्थापित विभूति मंडल की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से वापस लेते हुए इन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी, देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कार्यपालक दंडाधिकारी, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित श्रीमती अनुराधा कुमारी की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए इन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी, खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, विश्वामपुर, पलामू के पद पर पदस्थापित उदय रजक की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए इन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी, देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, पाकरटांड, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित सतेन्दर महतो की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए इन्‍हें नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंपी गई है।

अंचल अधिकारी, तोपचांची, धनबाद के पद पर पदस्थापित विकास कुमार त्रिवेदी की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से वापस लेते हुए इन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।