नदी में कार बहने से 9 लोगों की मौत, एक घायल

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तराखंड। रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। एक घायल है। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उत्तराखंड के कुमाऊं में घटी।

कुमाऊं रेंज के DIG नीलेश आनंद भारण ने बताया कि रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 लोगों की मृत्यु हुई। 1 लड़की को जिंदा बचाया गया है। सभी मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। एक लड़की जो घायल है, उसको रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारी जल प्रवाह के बीच रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से कार सवारों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।