jharkhand

झारखंड सरकार ने 6 आईपीएस का किया तबादला, जानें कौन कहां गया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कुछ की प्रोन्‍नति देकर पोस्टिंग की गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त प्रोन्नति का आर्थिक लाभ प्रोन्नत पद पर योगदान देने की तिथि से देय होगा।

इनकी हुई पोस्टिंग

अनीश गुप्ता को पुलिस उप महानिरीक्षक में प्रोन्नति देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।

अजय लिंडा को पुलिस उप महानिरीक्षक में प्रोन्नति देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक, कोल्हान, चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

दीपक कुमार सिन्हा को पुलिस उप महानिरीक्षक में देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

शम्स तब्रेज, को पुलिस उप महानिरीक्षक में प्रोन्नति देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (बजट), रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

के विजय शंकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मेदिनीनगर (सदर) को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर), जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मुकेश कुमार लुणायत सहायक पुलिस अधीक्षक (कोतवाली, रांची) को स्थानातरित करते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।