मांगों पर पहल नहीं होने पर 25 अप्रैल से सहकारी बैंककर्मी करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

झारखंड
Spread the love

  • झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने प्रशासक से मिलकर दिया ज्ञापन

रांची। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड राज सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने प्रशासक से मिल कर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इसपर शीघ्र पहल नहीं किए जाने पर 25 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही है।

संघ के अध्यक्ष अनिल पी पन्ना ने कहा कि लंबे अरसे से कर्मचारियों और बैंक हित से संबंधित मांगें प्रबंधन के समक्ष लंबित है। कई स्मार पत्र देने के बावजूद प्रबंधन के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। लिहाजा बाध्य होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करने का मन संघ ने बना लिया है। इस क्रम में 25 अप्रैल को मुख्यालय पर एक दिवसीय महाधरना दिया जाएगा। इसके बाद काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अगर प्रबंधन उनकी मांगों पर हठधर्मिता दिखाएगा, तो संघ पूर्ण तालाबंदी करेगा।

अध्‍यक्ष ने बताया कि फिलहाल प्रशासक ने कर्मचारियों की मांगों पर यथोचित विचार करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अनिल पी पन्ना, महासचिव चंदन कुमार प्रसाद, वित्त सचिव निखिल बंका, कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार, मुकेश कुमार साव, अमृता महतो, राजीव रंजन, राजीव कुमार सहित अन्य शामिल थे।

ये है प्रमुख मांगें

▪ ग्रेड-पे में बढ़ोतरी।

▪ बैंक में नये सीईओ की अविलंब बहाली।

▪ कर्मचारियों का प्रमोशन।

▪ रिक्त पदों पर बहाली।

▪ स्टेशनरी आपूर्ति की समस्या का समाधान।

▪ बैंक की विभिन्न नीति (SOP) का निर्माण।

▪ कर्मचारियों का मेडिकल इंश्‍योरेंस।

▪ बैंक में शीर्ष प्रबंधन का गठन।