इंडियन आइडल 12 की सिंगर सायली बनी दुल्हन, महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से बॉयफ्रेंड के साथ की शादी

देश मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले ने अपने फैंस को एक बड़ी खबर दी है। खुशखबरी यह है कि सायली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल संग शादी रचा ली है। सायली और धवल ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी की।

दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस कपल को अपना ढेर सारा प्यार और दुआएं दे रहे हैं। शादी की सभी फोटोज में सायली सुपर हैप्पी नजर आ रही हैं। सायली का नाम इंडियन आइडल शो में उनके को-कंटेस्टेंट और दोस्त निहाल संग भी जोड़ा जा चुका है। फिर सायली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने रियल लाइफ पार्टनर संग रोमांटिक फोटो शेयर करके सभी अफवाहों पर विराम लगाया था।

इसके बाद सायली ने साल 2021 में धवल संग सगाई करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। धवल संग सगाई से पहले सायली ने उन्हें 3 साल तक डेट किया है। सायली और धवल एक दूसरे संग काफी रोमांटिक केमिस्ट्री शेयर करते हैं।