सर्वधर्म सह सद्भावना समिति, टेल्को के रामनवमी मिलन समारोह में इन्हें किया गया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। सर्वधर्म सह सद्भावना समिति, टेल्को का वार्षिक समारोह सह रामनवमी मिलन महोत्सव का आयोजन 11 अप्रैल को विजया जुलूस के मौके पर किया गया।

टेल्को कॉलोनी में विगत 30 वर्षों से आयोजित इस समारोह का कार्यक्रम स्थल न्यू मार्केट टेल्को क्लब मैदान के मुख्य द्वार पर स्थित था।

समारोह के दौरान उपस्थित अखाड़ा समिति के अध्यक्षों, शहर के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय टेल्को थाना प्रभारी सहित अन्य लोगों को पगड़ी पहनाकर और गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

साथ ही लोगों के बीच भोग, चना और शर्बत का वितरण बड़े पैमाने पर किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर राम नाम का जयकारा बुलंद किया।

सम्मानित हुये लोगों में टाटा मोटर्स के अधिकारी बीएन सिंह, रजत सिंह, विशाल सिंह, विवेकानंद, आरके सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, समाजसेवी शंभू सिंह, पूर्व महामंत्री चन्द्रभान सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, राजू सहित अन्य थे।

रामनवमी के विजया जुलूस कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक बलवीर सिंह, विजय सिंह, संस्थापक नंदलाल सिंह, संजीव रंजन, केके शर्मा, कमाल अख्तर, शमशेर खान, आलम ताज, साजिद खान, संजीव देव, अरुण सिंह, राजकुमार, आरडी शर्मा, नीरज शर्मा, जय शंकर दुबे, शेखर सिंह, दीपक, विकास सिंह, आरपी राम, सुभाष दुबे, राजेश एवं रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य लगे हुए थे।