भीषण गर्मी में अनाथ व निर्धन बच्चों को बांटा भोजन और अल्पाहार

झारखंड
Spread the love

रांची। समाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली की रांची शाखा द्वारा भोजन और अल्‍पाहर का वितरण मंगलवार को किया गया। संस्था द्वारा आदि‍म जाति‍ सेवा मंडल बच्चों के निवारणपुर आश्रम में रहने वाले 100 मंदबुद्धि एवं अनाथ बच्चों के बीच भोजन दिया गया। अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। अल्पाहार में भेज चाउमिंन, पनीर, चिल्ली, क्रीम रोल, चिप्स, समोसा, बिस्कुट, मिक्चर एवं विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री दि‍या गया।

इसकी व्‍यवस्‍था माधोकांत अग्रवाल की स्मृति में उनके बडे़ भाई अंजनी अग्रवाल और उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। भीषण गर्मी को देखकर 100 बच्चे एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार कर्मचारियों को लस्सी दिया गया। भोजन एवं अल्पाहार का वितरण अंजनी अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, राधिका अग्रवाल एवं आरव अग्रवाल ने किया।

भोजन वितरण कार्य में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी, विष्णु सोनी, धीरज कुमार गुप्ता, आलोक सिंह सहित अन्‍य सदस्य उपस्थित थे।