इमरान हाशमी और सहेर बंबा अब एक फिल्म में साथ आएंगे नजर

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। इमरान हाशमी और सहेर बंबा का म्यूजि‍क वीडियो ‘इश्क नहीं करते’ ने दुनिया भर के दर्शकों की दिल में जगह बनाया है। अब खबर यह है कि दोनों को एक रोमांटिक थ्रिलर फीचर फिल्म में एक दूसरे के विपरीत मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। बताया जाता है कि यह उत्तर भारत में शूट किया जायेगा। एक नवोदित निर्देशक इसका संचालन करने जा रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि गीत को दर्शकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद एक प्रसिद्ध प्रोडक्शन दोनों को उनके अगले प्रोजेक्ट के लिए कास्ट करने आगे आया। कुछ अद्भुत गानों के साथ एक फीचर फिल्म में इमरान और साहेर का होना दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगा। वर्तमान में यह प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में है। दोनों कलाकार इस साल के अंत तक या 2023 की शुरुआत में शूटिंग शुरू करने के लिए अपनी डेट्स पर काम कर रहे हैं।