पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी को कांग्रेस ने बनाया हिमाचल का प्रदेश अध्यक्ष

देश
Spread the love

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने राज्य संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया है। पार्टी मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। प्रतिभा सिंह दिवंगत हो चुके पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। प्रतिभा को चार सहयोगी नेता भी दिए गए हैं जो उनकी मदद करेंगे।

पार्टी ने पूर्व राज्य ईकाई अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू को राज्य में चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सक्रीनिंग कमेटी का भी सदस्य बनाया गया है जो चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चुनाव का फैसला करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिन चार नामों को आगे किया है उनमें हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार का नाम शामिल है।