big news : झारखंड सरकार ने धार्मिक जूलूस की समय सीमा बढ़ाई

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। धार्मिक जुलूस को लेकर बड़ी खबर है। झारखंड सरकार ने धार्मिक जुलूस की समय सीमा बढ़ा दी है। अब शाम 6 बजे तक की बजाए रात में 10 बजे तक धार्मिक यात्रा निकाली जा सकेगी।

आपदा प्रबंधन विभाग 8 अप्रैल को नई गाइडलाइन जारी करेगा। नई गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक जुलूस की समय सीमा शाम 6 बजे तक से बढ़ाकर रात्रि 10 बजे तक कर दी गई है।

जानकारी हो कि सरहुल और रामनवमी में निकालने वाले जुलूस की समय सीमा बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। इस संबंध में हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कोर्ट में याचिका भी दायर की है।