बलिया : पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों को मिली जमानत

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। अंग्रेजी विषय के पेपर लीक मामले के आरोपी पत्रकारों को जमानत मिल गई है। उन्हें सोमवार शाम आजमगढ़ जेल से रिहा किया जा सकता है। पेपर लीक मामले में खबर छापने के बाद पत्रकार दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता और अजित ओझा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद लगातार विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे थे।

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में पत्रकारों पर कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी जांच में बलिया पुलिस ने पत्रकारों पर से धारा 420, 467, 471 को हटा दिया। इस मामले में अब आईटी एक्ट परीक्षा अधिनियम की धारा में जांच की जा रही है।