गढ़वा इफ्तार पार्टी में मंत्री हफीजुल हसन के बिगड़े बोल, हिन्दू-मुस्लिम को लेकर कह दी ये बात

झारखंड
Spread the love

गढ़वा। गढ़वा शहर के बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में हिंदू मुस्लिम समन्वय समिति गढ़वा की ओर से इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम किया गया। इस इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में गढ़वा के स्थानीय विधायक व पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं खेल पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए।

इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में बोलते हुए खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि यह हिदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। देश मे बहुत बढ़िया माहौल है। तिरंगा यात्रा दिल्ली में निकला है अच्छा लगा। ऐसा नहीं है कि हम 20 प्रतिशत हैं और आप 80 प्रतिशत हैं। अगर हमारा 20 प्रतिशत घर बंद होगा, तो 80 प्रतिशत आपका भी घर बंद होगा।

केंद्र सरकार की जो नीति है, वह कहीं न कहीं अपने देश मे विद्वेष की भावना फैला रही है। आखिर मंत्री वहीं बात बोल गए जो इस पाक अवसर पर नही बोलना चाहिए था। वहीं गढ़वा के स्थानीय विधायक व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह देश की एकता की तश्वीर है। यह कार्यक्रम हर जगह पर होता है।