विवादों में आए पवन सिंह, दूसरी बीवी से मांगा तलाक, पत्नी ने लगाया ये आरोप

देश बिहार
Spread the love

आरा। भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने फैंस को चौका देने वाली खबर दी है। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया है। अभिनेता ने आरा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को तलाक की अर्जी डाली है।

वहीं दूसरी तरफ, अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि पवन सिंह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ अत्याचार करते थे। वे उनसे मारपीट करते थे। गाली गलौच किया करते थे। शादी के बाद पवन सिंह ने दो बार पत्नी का गर्भपात कराया था।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन अभिनेता पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद जज ने पवन सिंह और ज्योति सिंह को 26 मई को पेश होने के लिए कहा है। पवन सिंह ने 2018 में ज्योति नाम की एक लड़की से दूसरी शादी की थी। वहीं उनकी पहली पत्नी नीलम ने शादी के छह साल बाद ही सुसाइड कर लिया था।

गौरतलब है कि इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए थे। पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को पब्लिक के सामने लाने से कतराते थे। हालांकि दूसरी शादी टूटने की असल वजह क्या है, ये तो स्पष्ट नहीं हो सका है।