आजम खां ने दिए सपा छोड़ने के संकेत, समर्थकों ने अखिलेश यादव के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। विधानसभा चुनाव में मुस्लिम मतों के बड़े हिस्से पर हाथ साफ करने वाली पार्टी सपा के नेता मोहम्मद आजम खां के पार्टी को टाटा-बाय कहने के संकेत आ रहे हैं। रविवार को उनके समर्थकों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा। यहां तक कह दिया कि अखिलेश को हमारे कपड़ों से बदबू आती है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और रामपुर शहर से लगातार दसवीं बार विधायक चुने गए आजम खां इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके नजदीकी समर्थकों ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर बुलाई। इसमें सीधे निशाने पर अखिलेश आ गए। आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने तो कह दिया कि चुनाव में पूरे प्रदेश में मुसलमानों ने सपा को एकतरफा वोट दिया, इससे ही सपा सवा सौ सीटों पर पहुंची।

अब अखिलेश यादव मुसलमानों का साथ नहीं दे रहे हैं। आगे कहा कि आजम खां दो साल से भी ज्यादा समय से सीतापुर जेल में बंद हैं, वह पार्टी के अहम नेता हैं लेकिन इसके बाद भी अखिलेश केवल एक बार उनसे मिलने जेल गए हैं। पार्टी में मुसलमानों को भी कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है।