नई दिल्ली। मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। भारतीय महिला टीम अब तक नौ बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उतर चुकी है। दो बार उपविजेता रहने के अलावा भारतीय टीम तीन बार सेमीफाइनल में पहुंची है।
साल 2005 में भारत को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। वहीं 2017 में फाइनल में भारत को इंग्लैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अपने दोनों वार्मअप मैच जीत चुकी भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी।
भारत का कार्यक्रम
6 मार्च 2022: भारत बनाम पाकिस्तान, टौरंगा। 10 मार्च 2022: भारत बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन। 12 मार्च 2022: भारत बनाम वेस्टइंडीज, हैमिल्टन। 16 मार्च 2022: भारत बनाम इंग्लैंड, टौरंगा। 19 मार्च 2022: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड। 22 मार्च 2022: भारत बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन। 27 मार्च 2022: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, क्राइस्टचर्च
भारतीय महिला टीम
मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव।