होलिका की अग्नि क्यों नहीं देखनी चाहिए इन्हें, जान लीजिए इसके पीछे ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है

झारखंड
Spread the love

रांची। आज होलिका दहन है। रात में होलिका जलाई जाएगी और बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। इस होलिका की अग्नि को लेकर शास्त्रों में कुछ विशेष बातें कही गई हैं। इन्हीं में से एक बात यह है कि होलिका की अग्नि को नवविवाहित स्त्रियों को नहीं देखना चाहिए।

वजह ये है कि होलिका में एक पुराने साल की बुरी बलाओं को जलाने का काम किया जाता है। इसका अर्थ ये भी मानते हैं कि आप पुराने साल के शरीर को जला रहे हैं। ऐसे में अगर होलिका की आग को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाए और नवविवाहित स्त्री उसे देख ले तो फिर उसके सुहाग से जोड़ दिया जाता है।

इसी तरह से गर्भवती महिलाओं के लिए भी होलिका की अग्नि देखने की मनाही है। माना जाता है कि उन पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।