पांडा का मस्‍ती करते वीडियो आया सामने, देखकर आएगा मजा

दुनिया
Spread the love

जापान। मस्‍ती इंसान और जानवर दोनों के स्‍वभाव में है। ऐसे ही पांडा का मस्‍ती करता एक वीडियो सामने आया है। इसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। एनीमल वर्ल्‍ड ने इसे अपने ट्वि‍टर अकाउंट से शेयर किया है।

पांडा सिर्फ एशिया में पाए जाते हैं। ये चीन के बांस के जंगलों और तिब्बत के हिमालय पर्वत के ढलानों के पेड़ों पर रहते हैं। ये भारत में नहीं पाए जाते। इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, मलेशिया आदि में ये पाए जाते हैं।

पांडा के शरीर पर सफेद और काले रंग के मोटे ऊनी फर होते हैं, जो उन्हें न सिर्फ बर्फ या चट्टानी वातावरण में आसानी से छिपा सकते हैं, बल्कि उन्हें गर्मी भी देते हैं। सफेद पांडा कार्निवोरस जानवर है। ये अधिकतर बांस और जंगली पौधे खाते हैं। हालांकि जरूरत पड़ने पर मरे हुए चूहे, खरगोश, मछली जैसे छोटे जानवर भी खा लेते हैं। इन्हें शहद बहुत पसंद होता है।