त्रिपुरा : ‘मानसिक रूप से बीमार’ बीवी ने पति का सिर काटकर मंदिर में रखा

अपराध देश
Spread the love

त्रिपुरा। त्रिपुरा में एक महिला ने 50 साल के अपने पति का सिर धड़ से अलग कर लिया। इसके बाद महिला (42) ने खून से लथपथ पति के सिर को प्लास्टिक के बैग में रखकर खानदानी मंदिर में ले जाकर रख दिया। घटना खोवई जिले की है।

खोवई के SP भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि हत्या के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। हालांकि दंपति के बड़े बेटे का कहना है कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार हैं और एक तांत्रिक ने उनका इलाज किया था। महिला जिले के इंदिरा कॉलोनी गांव की रहने वाली है।

उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह वहां अपने पति रवींद्र तांती और दो नाबालिग बेटों के साथ रह रही थी। मारा गया रवींद्र दिहाड़ी मजदूर था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक बीमारी के बारे में वह डॉक्टर की रिपोर्ट के बिना उस पर टिप्पणी नहीं कर सकती है।