बेटी की शादी के लिए रखा था सामान, अचानक घर में लग गई आग

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। बेटी की शादी के लिए पाई-पाई परिवार ने जोड़ा था। कई सामान खरीदे थे। अचानक घटर में आग लग गई। पूरा सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतीला पंचायत के चोका गांव की है।

गांव के निवासी दादुल राम का घर जलकर खाक हो गया। घटना रविवार की रात करीब 10 बजे घटी। पीड़ित ने बताया कि खाना खाकर सभी परिवार सो गए। इस बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी तीसरी लड़की की शादी मई में होनी थी। इसके लिए कपड़ा, ट्रंक, श्रृंगार का सामान आदि खरीद कर रखा गया था, जो जल कर खाक हो गये। राशन भी पूरी तरह से जल गया। घर में रखे 35 हजार रुपये भी जल गए। एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

पीड़ित निर्धन व्यक्ति है। इतना बड़ा नुकसान होने के बाद पूरे परिवार चिंतित हैं। पीड़ित ने उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी व समाजसेवियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।