सपा की शिकायत पर हटाये गये उप जिलाधिकारी, अब पार्टी ने रखी ये मांग

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी (सपा) की शिकायत पर घोरावल के उप जिलाधिकारी को हटा दिया गया है। वहां नये उप जिलाअधिकारी की पोस्टिंग भी कर दी गई है। अब सपा ने चुनाव आयोग से नई मांग रख दी है।

सूबे के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर घोरावल के उप जि‍लाधिकारी घोरावल रमेश कुमार को उनके पद से हटाया गया है। श्याम प्रताप सिंह को नया उप ज़िलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने रमेश कुमार पर डाक मतपत्रों और टिकटों के ट्रांसपोर्ट का आरोप लगाया था।

उधर, समाजवादी पार्टी ने कल मतगणना से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें सभी जि‍लों के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना प्रक्रिया की वेबकास्टिंग और सभी राजनीतिक दलों को इसके लिए लिंक उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि इसे लाइव देखा जा सके।

पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में प्रदेश के समस्त जनपद की हर विधान सभा में मतदान के दिन 50 प्रतिशत से अधिक मतदेय स्थलों पर वेबकॉस्टिंग कराई गई है। वेबकांस्टिग का लिंक भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया गया था। आयोग के अधिकारी मतदान को ‘लाईव’ देख रहे थे।

10 मार्च को मतगणना होगी। प्रदेश के समस्त जनपद की हर विधान सभा में मतगणना की वेबकास्टिग कराई जाय। उसका लिंक ‘राजनैतिक दल’ मतगणना को ‘लाईव’ देख सके, जिससे पारदर्शी स्वतंत्र, निष्पक्ष मतगणना सम्पन्न हो सके।