झारखंड के भाजपा विधायकों पर चढ़ा जीत का रंग, ऐसे पहुंचे विधानसभा

झारखंड
Spread the love

रांची। पांच राज्‍यों में हुए चुनाव में भाजपा ने परचम लहरा दिया। चार राज्‍यों में जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतकर कई मित्‍थ भी तोड़े। उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। मणिपुर और गोवा में भी सरकार बना रही है।

चार राज्‍यों में हुई जीत का रंग झारखंड के भाजपा विधायकों पर चढ़ गया है। भाजपा के विधायक भगवा वस्त्र पहनकर झारखंड विधानसभा पहुंचे। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्य द्वार में जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे भी लगाए।

पार्टी के मुख्‍य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर बाबा का बुलडोजर चल गया। परिवारवाद का सफाया हो गया। देश की सबसे बड़ी परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस को तो जनता ने पूरे देश से चलता कर दिया है।