मेहंदी रचाकर बैठी थी पटना की दुल्हन और फरार हो गया झारखंड का दूल्हा, जानें आगे कैसे हुआ सिंदूरदान

झारखंड
Spread the love

धनबाद। बिहार की राजधानी पटना की दुल्हन और धनबाद के दूल्हे की शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दुल्हन स्वजनों के साथ शादी के लिए धनबाद पहुंची। यहां के एक होटल में शादी समारोह चल रहा था। दुल्हन मेहंदी रचा और सजधज दूल्हे के इंतजार में बैठी थी। इसी बीच दूल्हा का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया।

काफी इंतजार के बाद दूल्हा नहीं आया, तो दुल्हन धनबाद थाने पहुंची। पुलिस ने कानून का डंडा दिखाते हुए पंडित की भूमिका निभाई, तो दूल्हा प्रकट हुआ। दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। फिर देर रात धनबाद के भूईंफोड़ मंदिर में शादी हुई।

यहां बता दें शादी के लिए बिहार के पटना से पहुंचे एक युवती के परिवार को शुक्रवार को धनबाद में भारी फजीहत झेलनी पड़ी। दुल्हन के स्वजनों ने लड़के पर धोखा देने का आरोप लगाया। भूली का रहनेवाला दूल्हा रत्नेश कुमार धनबाद में रेलवे में नौकरी करता है। वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के लिए 25 मार्च की तारीख तय थी लेकिन, शादी के दिन ही दूल्हा फरार हो गया।

दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शाम में पुलिस ने लड़के को ढूंढ़ा और फिर काउंसलिंग के लिए महिला थाना लेकर आई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, फिर शादी हुई।