टीचर्स ऑफ बिहार ने 28 सक्रिय शिक्षिकाओं को किया सम्‍मानित

देश बिहार
Spread the love

पटना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार ने 28 सक्रिय शिक्षिकाओं को ‘सावित्रीबाई फुले वूमेंस डे अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया। टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार ने घोषणा की कि यह सम्मान प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टीम के सक्रिय शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।

सम्‍मानित होने वाली शिक्षिकाओं में खुशबू कुमारी, चंचला तिवारी, नम्रता मिश्रा, मधु प्रिया, ज्योति कुमारी, मृदुला सिन्हा, रूबी कुमारी, अंजली कुमारी, कुमारी गुड्डी, नीतू सिंह, पल्लवी सिंह, तलत प्रवीण, सुमोना रिंकू घोष, रिजवाना यास्मीन, दीप्ति अंसु, अन्नू कुमारी, अपराजिता कुमारी, निभा सिंह, कुमकुम कुमारी, मधु कुमारी, निधि चौधरी, पुष्पा प्रसाद, सीमा कुमारी, संध्या राय, स्मिता ठाकुर, मोनिका दयाल, पूजा शाह एवं डॉ पूनम कुमारी शामिल हैं।

तकनीकी टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने कहा कि इन शिक्षिकाओं को सेंटर फॉर ज्योग्राफिकल स्टडीज, आर्यभट नेशनल यूनिवर्सिटी पटना के निदेशक डॉ पूर्णिमा शेखर सिंह, आभा रानी, व्याख्याता, एससीईआरटी, पटना एवं टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से ‘सावित्रीबाई फुले वूमेंस डे अवार्ड 2022’ प्रदान किया गया।

उक्त जानकारी टीम के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी।