बिहार के समस्तीपुर के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी टीम का छापा

देश बिहार
Spread the love

समस्तीपुर। बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है। निगरानी ब्यूरो ने शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में समस्तीपुर के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की। इन पर सरकारी पद का दुरूपयोग करते हुए 2.17 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला है दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर रखी है। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने इनके खिलाफ जाल बिछाना शुरू किया।

पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद शुक्रवार की सुबह एसयूवी की दो टीमों ने नवीन कुमार के समस्तीपुर और बेगूसराय के आवास पर एक साथ धावा बोला। इससे पहले इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था।