झारखंड के जामताड़ा में युवक पर तेजाब से हमला, आरोपी रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा में एक व्यक्ति ने तेजाब से हमला किया है। इस तेजाब हमले से युवक का पैर और गला जल गया। कपड़े भी जल गए। युवक का नाम बिमल गोराय बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हमले के आरोपी वृद्ध को हिरासत में ले लिया। मामला मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया गांव का है। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे युवक का खेत में काम करने के दौरान एक वृद्ध से विवाद हो गया। आरोप है कि एक-दूसरे के बीच मारपीट के बाद वृद्ध ने युवक पर एसिड फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। हमले का आरोप दीपेंन चक्रवर्ती पर लगा है। आरोपी की उम्र करीब 75 वर्ष है। वह सेना से सेवानिवृत्त है।