69 साल के भारतीय हाथी की मौत पर श्रीलंका में शोक, राष्ट्रपति राजपक्षे ने दिया यह आदेश

दुनिया
Spread the love

श्रीलंका। श्रीलंका में एक भारतीय हाथी की मौत पर शोक मनाया जा रहा है। एशिया में सबसे विशाल माने जाने वाले राजा नाम के इस 69 वर्षीय चर्चित हाथी की सोमवार को मृत्यु हो गई।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने निर्देश दिया है कि हाथी के शव को भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाए और इसे राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाए। भारतीय शहर मैसूर में पैदा हुआ नादुंगमुवे राजा नामक यह हाथी लगातार 11 वर्षों से हर साल अगस्त में श्रीलंका के कैंडी में प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर के वार्षिक उत्सव में भगवान बुद्ध के दांत के अवशेष के मुख्य बक्से को ले जाता था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाथी 10.5 फुट लंबा था। कहा जाता है कि मैसूर के महाराज ने अपने एक रिश्तेदार की लंबी बीमारी का इलाज करने पर बतौर इनाम उस भिक्षु को हाथी के दो बच्चे दिए थे। राजा उन्हीं में से एक था।