कुडू प्रखंड कार्यालय परिसर में लगा विशेष दिव्यांगता शिविर, प्रमाण पत्र जारी

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में कुडू प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष दिव्यांगता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 82 दिव्यांगों को विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यूडीआईडी) निर्गत किया गया। वहीं 99 दिव्यांगजनों ने अपने पुराने दिव्यांगता पत्र को विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण-पत्र में परिवर्तित कराने के लिए आवेदन जमा किया।

इसके पूर्व 15 मार्च के शिविर को 43 लोगों का यूडीआईडी कार्ड बनाया गया था। दो शिविरों में 125 लोगों का विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किया जा चुका है। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन जारी है।

सिविल सर्जन संजय कुमार सुबोध ने बताया कि पूर्व मैं प्रत्येक बुधवार को सदर अस्पताल में दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र के लिए जांच कैंप लगाया जाता था। हालांकि दूर दराज से आने में दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस कारण प्रत्येक प्रखंड में दिव्‍यांग मेडिकल बोर्ड बनाते हुए शिविर में दिव्यांग जनों का आधार लिंक के साथ जांच एवं प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

सिविल सर्जन ने कहा आधार लिंक यूआईडी प्रमाण पत्र पूरे देश मे प्रभावी होगा। अब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, डॉ शम्भूनाथ चौधरी, डॉ एसपी शर्मा, डॉ विवेक मधुर, कमलेश कुमार, सचितनाथ शाहदेव आदि मौजूद थे।