मलेशिया में होने वाले मिस एशिया ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी झारखंड की बेटी तान्या

झारखंड देश
Spread the love

झारखंड की बेटी और मिस मणप्पुरम क्वीन ऑफ इंडिया 2019 तान्या सिन्हा मलेशिया में होने वाले मिस एशिया ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।

झारखंड की राजधानी रांची की रहने वालीं तान्या सिन्हा के पिता संजय कुमार सिन्हा पटना के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल हैं, जबकि उनकी मां नीलकमल सिन्हा भी प्रिसिंपल हैं। तान्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल रांची से हासिल की। तान्या ने जेवीएम श्यामली, रांची से 12वीं की पढ़ाई की।

इसके बाद उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है। इस बीच तान्या ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया और मिस बोकारो के खिताब से नवाजी गयीं। तान्या ने झारखंड की ओर से मिस फेमिना प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तान्या सिन्हा ने वर्ष 2019 में मिस मणप्पुरम क्वीन ऑफ इंडिया में हिस्सा लिया और विजेता का ताज अपने नाम कर लिया।

तान्या अब मलेशिया में होने वाले मिस एशिया ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। लीजा हेडन को आदर्श मानने वालीं तान्या सिन्हा ने बताया कि मिस एशिया ग्लोबल का आयोजन जून में किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए यह शो नहीं हो सका है।

इस शो में विश्वभर से 59 प्रतिभागी शिरकत कर रही हैं और उन्हें भारत
का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जिसे लेकर वह बेहद रोमांचित महसूस कर रही हैं। तान्या ने कत्थक में स्नातक किया है। अभी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी बेंगलुरु से डेवलपमेंटल स्टडीज में पीजी कर रही हैं।