ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की महिला विंग की जोनल बैठक, रखीं समस्‍याएं

झारखंड
Spread the love

धनबाद। ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की महिला विंग की वर्चुअल मीटिंग 20 जून को हुई। इसमें समस्तीपुर को छोड़कर सभी डिवीजन की महिलाएं और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव जुड़े। महामंत्री ने महिलाओं को मोटिवेट किया।

महामंत्री ने बताया कि जीएम से मिलकर कोरोना काल में कर्मचारि‍यों की जरूरत को पूरा करने की कोशिश की गई। ऑक्सीजन, सेनिटाइजर, हॉस्पिटल में बेड की व्यवस्था कराई गई। इसके अलावा पांचों डिवीजन के इसीआरकेयू रेलवे के पुरुष और महिलाओं को जो जिम्मेदारी दी गई थी, सभी ने अच्छे तरीके से निभाया। केंद्रीय महिला नेत्री श्रीमती मृदुला कुमारी, जोनल सेकेंटरी श्रीमती मीना कुंडू, महिला प्रेसिडेंट रेवती कुमारी, ब्रांच सेक्रेटरी माया कुमारी, ब्रांच प्रेसिडेंट तबस्सुम, रूबी कुमारी, जयलक्ष्मी, राखी कुमारी, धनबाद से अयंतिका चक्रवर्ती, मुन्नी कुमारी, निवेदिता पुष्कर और कई महिलाओं ने जोड़ने का काम किया।

महामंत्री ने सभी डि‍वीजन की महिला और युवा को जोड़ने का आग्रह किया। उन्‍होंने सभी को प्रशिक्षित एवं उनके लिए एजुकेशन प्रोग्राम करने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि पांचों डिवीजन में युवा और महिलाओं का एजुकेशन प्रोग्राम होगा। एआईआरएफ के साथ 28 जून को महिलाओं की वर्चुअल मीटिंग है।

महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। मीना कुंडू ने कहा कि जो ट्रैक मैन 2 साल पहले रेलवे में आए थे, किसी कारणवश काम छोड़ घर चले गए थे। वे काम करने के लिए वापस आए हैं, उन्हें काम पर जल्द से जल्द रखा जाए। प्रत्येक डिवीजन में महिला और युवा को यूनियन में जोड़ने का काम कि‍या जाए। एजुकेशन प्रोग्राम रखा जाए। माया ने यूनियन की उपलब्धि बताई।

ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय ने हम महिलाओं को आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि इसी तरह से यूनियन में महिलाएं जुड़े। यूनियन के प्रति आस्था रखें। युवा नेता नीरज कुमार की मदद से मीटिंग आयोजित की गई। यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने दी।