- कल इतना रहेगा आपके जिले का पारा
Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। अन्य जिलों में भी तापमान इसके करीब आ पहुंचा है। कल यानी 11 मई को अधिकतर जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की उम्मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 10 मई को दी।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद पूर्वी भाग में तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
11 और 12 मई को ये स्थिति
राज्य के विभिन्न जिलों में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
13 और 14 मई को ये स्थिति
राज्य के विभिन्न जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
15 और 16 मई को ये स्थिति
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे संथाल का कुछ इलाका प्रभावित होगा।
गर्मी से बचाव के उपाय
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
- हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनें।
- यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें।
- अपना सिर ढंके। कपड़े, टोपी या छाते का प्रयोग करें।
- पर्याप्त पानी पिए। प्यास नहीं लगने पर भी (निजलीकरण यानी Dehydration से बचने के लिए)।
- विशेषकर श्रमिक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप से बचें।
- कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें।
- बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम की आवृति और अवधि बढ़ाएं।
- मवेशियों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें।
- पौधे व फसलों में सिंचाई करें।
- हीट स्ट्रोक, हीट रैया या हीट क्रैम्प्स जैसे कमजोरी के लक्षणों को पहचानें। चक्कर आना, सिरदर्द, पसीना और दौरे। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो डॉक्टर के पास या अस्पताल जाएं।
जिलावार कल रहेगा ये तापमान
