यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूस आया आगे, 130 बसों को रेस्क्यू मिशन में लगाया

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए रूस आगे आ गया आया है। रूस की ओर से 130 बसें तैयार की गई हैं। इन बसों से भारतीय छात्रों को यूक्रेन सीमा पार करवाई जाएगी। उन्हें रूस के बेलगोरोड में लाया जाएगा। 

रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिट्सेव ने बताया कि, 130 बसों के माध्यम से भारतीय व अन्य विदेशी छात्रों को खारकीव व सूमी के निकालकर रूस लाया जाएगा। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद करीब 20 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंस गए थे। जिसमें से 8000 लोग अपने संसाधन से वापस आए। बाकी छात्रों को वापस लाने के लिए भारत सरकार की ओर से विशेष पहल की गई।

यूक्रेन की सीमा से लगे देशों तक इन छात्रों के पहुंचने पर इन्हें विशेष विमान के जरिए भारत लाया जा रहा है। भारत सरकार ने इसे ऑपरेशन गंगा का नाम दिया है। इसके लिए वायुसेना सी-17 विमानों की भी मदद ली जा रही है।