राहत : वेटिंग लिस्‍ट के यात्रियों के लिए इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

झारखंड
Spread the love

रांची। होली में घर जा रहे ट्रेन यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर। त्योहार के दिनों में अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्‍ट के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। इससे उन्‍हें परेशानी नहीं होगी।

ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस में 16 से 18 मार्च, 2022 को वातानुकूलित 3- टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 

ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस में 17 से 19 मार्च, 2022 को वातानुकूलित 3-टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18311 सम्बलपुर-वाराणसी एक्सप्रेस में 16 मार्च, 2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18312 वाराणसी-सम्बलपुर एक्सप्रेस में 17 मार्च, 2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंदविहार एक्सप्रेस में 18 मार्च, 2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 12876 आनंदविहर-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में 20 मार्च, 2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।