पढ़ने के लिए देवबंद गया था युवक, इस खबर से परिवार के उड़े होश

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। गिरिडीह का युवक पढ़ने के लिए देवबंद गया था। वहां से खबर आने के बाद परिवार के होश उड़ गए। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों को खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। यह मामला गिरिडीह जिले के पटना गांव के इनामुल हक उर्फ इनाम इम्तियाज़ का है।

यूपी एटीएस की टीम ने युवक को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया है। वह पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि वह सीएए के प्रदर्शन के दौरान देवबंद गया था। युवक से लगातार पूछताछ की जा रही है। इस क्रम में नई जानकारी सामने आ रही हैं। उसे झारखंड के गिरिडीह से जुड़े मामलों के बारे में जरूरी इनपुट यूपी एटीएस, झारखंड पुलिस और गिरिडीह जिला पुलिस के साथ साझा कर रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक पांच भाई और एक बहन है। एक भाई सरताज बेंगलुरु, दूसरा अफताब रायपुर और तीसरा अल्ताफ हैदराबाद के होटल में काम करता है। इनामुल पढ़ाई करता था। पहले वह उर्दू विद्यालय में पढ़ता था। उसके बाद उसने काजीमागहा, जमुआ में पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई करने देवबंद चला गया। छोटा भाई मो. कैफ गावां में ही पढ़ाई कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक इमामुल के बारे में जानकारी लेने करीब एक माह पहले डीएसपी स्तर के एक अधिकारी गिरिडीह आए थे। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत की। साथ ही गांव के कुछ लोगों और दोस्तों से इसके बारे में जानकारी ली थी। यूपी से गिरफ्तारी के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस उसके पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।