राहुल गांधी ने स्वीकार ली कांग्रेस की हार, बोले- इससे सबक लेंगे और फिर…

देश
Spread the love

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार हुई है। किसी भी राज्य में कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई है। यूपी और पंजाब में तो कांग्रेस बुरी तरह फेल रही है। वहीं, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी से पीछे ही रह गई है।

इस बार माना जा रहा था कि कांग्रेस यूपी में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। इसकी वजह प्रियंका गांधी को माना जा रहा था। पर, यूपी की जनता ने भी कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया। कांग्रेस में सरकार होने के बावजूद पार्टी बुरी तरह हारी है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हार को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने एक ट्वीट करके हार को स्वीकार करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। राहुल ने कहा, हम नतीजों को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जो जीते हैं उन्हें बधाई। हम इस हार से सबक लेंगे और देशवासियों के हित के लिए लड़ते रहेंगे।