पंजाब: भगवंत सरकार का तोहफा, पहली कैबिनेट की बैठक में 25 हजार पदों पर भर्ती का लिया फैसला

देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के सरकारी विभाग में रिक्त 25000 पदों पर भर्तियां निकालने का एलान किया है।

इसमें पुलिस महकमे के लिए 10 हजार पद शामिल हैं और 15 हजार अलग-अलग विभाग के लिए होंगी। एक महीने के अंदर खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अपने मंत्रिमंडल का गठन के लिए भगवंत मान ने होली की शाम खुद ट्वीट कर अपने मंत्रियों के नाम का एलान कर दिया था।

भगवंत मान की कैबिनेट में 2 किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, इंजीनियर और एक को शपथ दिलाई गई।