पंजाब में आप के 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, इतने बजे हो सकता है विभागों का बंटवारा

देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब में भगवंत मान सरकार का शपथ ग्रहण हो गया है। कुल 10 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 8 मंत्री पहली बार विधायक बने हें। 2 बजे आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। इसमें विभागों के बंटवारे पर मुहर लग सकती है।

उधर, शपथ ग्रहण की शुरूआत पंजाब में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े दलित चेहरे हरपाल चीमा से की गई। इसके बाद डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉ. विजय सिंगला, लालचंद कटारूचक्क, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्मशंकर जिंपा और अंत में हरजोत बैंस ने शपथ ली। 31 साल के हरजोत बैंस सबसे युवा मंत्री बने हैं।

बैंस को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। पंजाब सरकार में अब CM मान समेत 4 जट्‌टसिख, 3 हिंदू और 4 दलित चेहरों को जगह दी गई है। एकमात्र महिला मंत्री डॉ. बलजीत कौर हैं।