झारखंड में 28 और 29 मार्च की देशव्यापी हड़ताल की तैयारी तेज

झारखंड
Spread the love

रांची। जनता बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ ट्रेड यूनियनों ने दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को झारखंड में सफल बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय संपदा के मेगासेल, श्रम कानून में मालिक पक्षीय बदलाव और निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल को आह्वान किया गया है।

रविवार को धनबाद, जमशेदपुर, रांची जैसे औधोगिक क्षेत्रों के अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में बड़े पैमाने पर प्रभात फेरी, कन्वेंशन, जनसभा, कारखानों के समक्ष गेट मिटिंग, माइंस इलाके में पीट मिटिंग और नुक्कड सभा आयोजित की गई। हड़ताल की मांगों को मेहनतकशों समेत आम जनता के बीच ले जाया गया।

उधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी 28 और 29 मार्च को ग्रामीण बंद का एलान किया है। इसके मद्देनजर रांची और धनबाद में आयोजित कार्यक्रमों में सीटू के वरीय उपाध्यक्ष ज्ञान शंकर मजूमदार, बासुदेव आचार्य जैसे अखिल भारतीय नेताओं ने हिस्सा लिया।